ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी फ़ौज के ताज़ा हमले में कम से कम 6 फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए हैं। फ़िलिस्तीन अलयौम इंटरनेट साइट के अनुसार ग़ज़्ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ़ अल क़दरा नें ऐलान किया है कि आज ग़ज़्ज़ा शहर के केन्द्रीय क्षेत्र में एक आम नागरिक की गाड़ी पर इस्राईली लड़ाकू विमान के हमले में गाड़ी में सवार 5 लोग शहीद हो गए। अल क़दरा नें आगे कहा कि ग़ज़ा के एक कैम्प में ज़ायोनी फ़ौज के हवाई हमले में शहीद क़स्साम ब्रिगेड का एक जवान शहीद हो गया है। ग़ज्ज़ा के स्वास्थ विभाग के प्रवक्ता नें बताया कि आज ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी फ़ौज के हमलों में 29 लोग घायल भी हुए हैं।
8 जुलाई 2014 - 17:20
समाचार कोड: 622492
ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी फ़ौज के ताज़ा हमले में कम से कम 6 फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए हैं।